एसपी ने गिरफ्तारी करने में शामिल पुलिस बल व थानाध्यक्ष को सम्मानित करने की कही बात
लखीसराय : हलसी थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह प्रेमडीहा में पूर्व मुखिया की हत्या करने की नियत से पहुंची तीन शूटरों की गिरफ्तारी को एसपी अरविंद ठाकुर ने एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए गिरफ्तारी में शामिल पुलिस बल एवं थानाध्यक्ष को सम्मानित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि शूटर यदि अपने मकसद में कामयाब हो जाते
तो पुलिस के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर देते़ उन्होंने बताया कि प्रेमडीहा निवासी पूर्व मुखिया मकसूद खां को मारने के लिए पहुंचे अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार कर हलसी थाना की पुलिस ने सही में प्रशंसनीय कार्य किया है़ एसपी ने कहा कि मामले में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा़
