घर हो रहे साफ-सुथरे पर शहर हो रहा गंदा

लखीसराय/सूर्यगढ़ा : दीपावली को लेकर साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. घर दुकान सभी जगहों पर सफाई हो रही है लेकिन साफ-सफाई को लेकर हाट-बाजारो, शहर की हालत खराब है. सड़कों पर जहां-तहां गंदगी का अंबार है. सूर्यगढ़ा बाजार में अधिकतर जगह किसी भी स्तर से कचरा का उठाव की व्यवस्था की गयी […]

लखीसराय/सूर्यगढ़ा : दीपावली को लेकर साफ-सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. घर दुकान सभी जगहों पर सफाई हो रही है लेकिन साफ-सफाई को लेकर हाट-बाजारो, शहर की हालत खराब है. सड़कों पर जहां-तहां गंदगी का अंबार है. सूर्यगढ़ा बाजार में अधिकतर जगह किसी भी स्तर से कचरा का उठाव की व्यवस्था की गयी है वहां स्थिति ये है कि सुबह कचरा का उठाव हुआ लेकिन दोपहर तक उसी जगह पहले से भी ज्यादा कचरा पसर जा रहा है. ऐसे में घर के बाहर परेशानी और अधिक बढ़ गयी है. हवा के साथ कूड़ा कचरा जहां-तहां फैलकर स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बन रहा है.

कहते हैं लोग
रोशनी का पर्व दिपावली के पहले लोग घर-दुकानों की सफाई कर लक्ष्मी पूजा करते हैं लेकिन साफ-सफाई के क्रम में घर का कूड़ा कचरा को सही जगह पर फेंकने की जरूरत है. लोग घर-दुकान पर की सफाई कर कूड़ा कचरा सड़क पर डाल देते हैं. यह किसी भी स्तर से उचित नहीं है.
प्रभाकर सिंह, समाजसेवी
दिपावली के पूर्व साफ-सफाई के क्रम में हमें अपने आसपास के इलाके की सफाई का भी ख्याल रखना होगा तभी स्वच्छ भारत अभियान का सपना भी साकारा हो पायेगा. बाजार में निजी तौर पर कचरा उठाव की व्यवस्था की गयी है लेकिन दुकानदारों के असहयोगात्मक रवैये की वजह से यह पूरी तरह कारगर नहीं है.
प्रेम कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता
जिस तरीके से लोग घर एवं दुकानों की सफाई कर कूड़ा-कचरा को जहां-तहां फेंक रहे हैं यह उचित है. हमें अपने आसपास के इलाकों की भी साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा.
रविवशंकर सिंह अशोक, अध्यक्ष, मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई पर जोर दिया जा रहा है लेकिन अब भी लोगों में जागरूकता की कमी है. अब तक स्वच्छता को लेकर जो भी प्रयास हो रहा है उसमें खानापूर्ति अधिक है.
अनिल वर्मा, व्यवसायी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >