युवक की गोली मारकर हत्या

लखीसराय : कजरा के बसुहार गांव की घटना लखीसराय/कजरा. कजरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह-उरैन मार्ग पर सोमवार की देर शाम 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी़ ग्रामीण सूत्रों के अनुसार घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवकाडीह-उरैन मार्ग पर […]

लखीसराय : कजरा के बसुहार गांव की घटना
लखीसराय/कजरा. कजरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह-उरैन मार्ग पर सोमवार की देर शाम 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी़
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवकाडीह-उरैन मार्ग पर सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे अपने घर बसुहार जा रहे शंकर यादव के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव की रास्ते में अपराधियों ने घेर कर दो गोली मार दी. इससे प्रमोद यादव बुरी तरह घायल हो गया.
इधर, गोली चलने की आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने प्रमोद को देखते ही इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. इसके बाद परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल प्रमोद को लेकर इलाज के लिए कजरा बाजार जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही प्रमोद की मौत हो जाने की वजह से उसके शव को लेकर परिजन वापस बसुहार लौट गये़
समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. इस संबंध में एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि प्रमोद यादव की हत्या में आपसी विवाद के कारण हुई है़ मामले में गांव के ही किसी महेंद्र यादव के शामिल होने की बात कही जा रही है. पुलिस को सीआरपीएफ के जवानों के साथ गांव भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >