VIDEO : सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया कांवरिया वाहन, एक की मौत 4 घायल

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के संभलगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कांवरिया वाहन टकराने से एक की मौत और चार लोग घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक सभी घायल और मृतक कांवरिया बताये जा रहे हैं. कांवरिया वाहन में दर्जन भर कांवरिये सवार थे, सभी घायलों को बेहतर इलाज […]

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के संभलगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से कांवरिया वाहन टकराने से एक की मौत और चार लोग घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक सभी घायल और मृतक कांवरिया बताये जा रहे हैं. कांवरिया वाहन में दर्जन भर कांवरिये सवार थे, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतक व्यक्ति वैशाली के रहने वाले हैं. हादसा नेशनल हाइवे 80 के पास हुआ है. घटना में एक कांवरिये की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-
सीवान की कांवरिया की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >