तीन भाइयों में सबसे छोटा था विशाल

घर से दूर दोस्त के खाली पड़े घर से विशाल का शव हुआ बरामद लखीसराय : रविवार को वृदांवन के मकान से पंखे से लटकते हुए बरामद मृतक विशाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और घर का लाडला भी था़ मृतक के पिता इंद्रदेव महतो ने बताया कि शुक्रवार को नया बाजार सब्जी मंडी […]

घर से दूर दोस्त के खाली पड़े घर से विशाल का शव हुआ बरामद

लखीसराय : रविवार को वृदांवन के मकान से पंखे से लटकते हुए बरामद मृतक विशाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और घर का लाडला भी था़ मृतक के पिता इंद्रदेव महतो ने बताया कि शुक्रवार को नया बाजार सब्जी मंडी के पीछे एक बाइक में आग लगने की घटना में चार अन्य लड़कों सहित विशाल का नाम आने पर उन्होंने विशाल को डांटा भी था, कि ऐसे लड़कों की संगति छोड़ दो़ वहीं विशाल के संबंध में उन्होंने बताया कि इस बार विशाल ने इंटर की परीक्षा भी दी थी लेकिन वह असफल रहा था़
रविवार को अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उनके तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है़ उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत के बाद उसके दोस्तों का गायब हो जाना भी अपने आप में संदेह पैदा कर रहा है़
दोस्तों पर हत्या किये जाने का परिजन लगा रहे आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >