भू-विवाद में हुई तारकेश्वर की हत्या

दुस्साहस. दो दिनों से लापता था युवक, गांव के बहियार में ही मिला शव गुरुवार को टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव निवासी कृष्णनंदन मंडल के 45 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर मंडल की हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है़ लखीसराय : गुरुवार को सलौनाचक गांव निवासी 45 वर्षीय तारकेश्वर मंडल का शव […]

दुस्साहस. दो दिनों से लापता था युवक, गांव के बहियार में ही मिला शव

गुरुवार को टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव निवासी कृष्णनंदन मंडल के 45 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर मंडल की हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है़
लखीसराय : गुरुवार को सलौनाचक गांव निवासी 45 वर्षीय तारकेश्वर मंडल का शव गांव के बहियार से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी. इस संबंध में मृतक के पिता कृष्णनंदन मंडल ने बताया कि उसके पड़ोसी बासुदेव मंडल के पुत्र शेखर मंडल के साथ उनलोगों का जमीन विवाद चल रहा है़ शेखर मंडल के घर से उनके जमीन पर पानी गिराने को लेकर विगत तीन माह पूर्व भी विवाद व मारपीट हुई थी, जिसको लेकर टाउन थाना में केस भी दर्ज हुआ था़
मृतक के पिता के अनुसार शेखर मंडल, उसका बेटा चंदन मंडल उनसे जमीन लिखाने को लेकर लगातार दबाव बना रहा है और आज उनके बेटे की हत्या कर दी गयी. इधर, ग्रामीणों की मानें तो शेखर मंडल का परिवार हमेशा से अपनी दबंगई दिखाता रहता है़ इससे पूर्व भी उसका अपने एक अन्य पड़ोसी से विवाद होने के बाद गांव में पंचयती कर मामले को सुलझाया गया था़ मृतक के परिजनों से भी उसका पूर्व में उनकी जमीन पर पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था़
विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
20 जून से लापता था तारकेश्वर
मृतक तारकेश्वर मंडल किशनपुर में मिट्टी कटाई का कार्य करता है़ 20 जून की सुबह तारकेश्वर प्रत्येक दिन की तरह अपने घर सलौनाचक से मिट्टी कटाई के लिए किशनपुर के लिए निकला था़ इस संबंध में उसके पिता कृष्णनंदन मंडल ने बताया कि दोपहर में जब वे अपने बेटे के लिए खाना लेकर किशनपुर गये तो वहां उनका बेटा नहीं था, उसका सिर्फ चप्पल व गमछा रखा हुआ था़ जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बेटे के नहीं मिलने पर उन्होंने बुधवार को टाउन थाना में पुत्र के लापता होने की पुलिस को सूचना दी थी.
पिता ने दर्ज करायी नौ लोगों पर प्राथमिकी
टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि शव को सलौनाचक बहियार से बरामद किया गया है़ मृतक के परिजनों ने बुधवार को उसके गायब होने को लेकर सूचना दी थी. आवेदन में पीड़ित ने अपने पड़ोसियों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था़ जिसके बाद पुलिस ने मोहन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तथा शव की खोजबीन शुरू की. उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में कुल शेखर मंडल, मोहन मंडल सहित कुल नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ उन्होंने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >