लखीसराय : हादसों में किशोर सहित दो की मौत
हलसी/लखीसराय : जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना मंगलवार की देर रात खर्रा से लौटने के दौरान मैजिक वाहन के गड्ढे में पलटने से हुई. इसमें जख्मी वाहन चालक धनंजय तांती की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना में बुधवार को […]
हलसी/लखीसराय : जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना मंगलवार की देर रात खर्रा से लौटने के दौरान मैजिक वाहन के गड्ढे में पलटने से हुई. इसमें जख्मी वाहन चालक धनंजय तांती की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना में बुधवार को हलसी-लखीसराय मुख्य मार्ग पर फतेहपुर मोड़ के पास एक छड़ लदे ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से उस पर सवार 12 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मृतक धनंजय तांती के पिता हरिनंदन तांती ने बताया कि धनंजय ने अपनी मैजिक लेकर मंगलवार को खर्रा गया था. वहां से सवारी उतारने के बाद वापस घर लौट रहा था.
लखीसराय : हादसों में…
इस बीच जजवारा मुसहरी के पास सड़क के गड्ढे में गाड़ी के फंस जाने पर वह वाहन को न्यूट्रल कर वाहन के आगे से धक्का लगाने लगा. इस दौरान वाहन में गियर लग गया और वाहन उसे कुचलते हुए सड़क किनारे पलट गया. लोगों द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ला रहे थे, तभी उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के तीन छोट-छोटे बच्चे हैं. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है.
दूसरी ओर बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे हलसी थाना क्षेत्र के हलसी-लखीसराय मुख्य मार्ग पर फतेहपुर मोड़ के पास एक छड़ लदे ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से उस पर सवार हलसी गांव के श्याम राम के 12 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ मुआवजे की मांग को लेकर तरहारी मोड़ के पास लगभग दो घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बाद में स्थानीय ग्रामीण व मुखिया, पुलिस प्रशासन के द्वारा समझा बुझा कर उचित मुआवजा देने की बात कह जाम को हटाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर छड़ लाद कर कैंदी की ओर जा रहा था.
उस ट्रैक्टर पर किशोर सुरेंद्र भी सवार हो गया. हलसी बाजार से कुछ सौ गज दूर जाते ही ट्रेक्टर अपने साइड से विपरीत साइड जाकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इससे उस पर सवार किशोर सुरेंद्र की मौत हो गयी. हलसी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने अभिरक्षा में ले लिया है.
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जजवारा मुसहरी में मैजिक पलटा, चालक की मौत
हलसी-लखीसराय मुख्य मार्ग पर छड़ लदे ट्रैक्टर में दब कर किशोर की हुई मौत