लखीसराय : बालू माफियाओं व पुलिस के बीच नोक-झोंक

लखीसराय/रामगढ़ चौक : सोमवार की सुबह हलसी पुलिस के द्वारा प्रखंड के नोनगढ़ गांव के पास किऊल नदी से बालू उठाव कर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किये जाने के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. वहीं बालू लदा ट्रैक्टर जब्त होने के तत्काल […]

लखीसराय/रामगढ़ चौक : सोमवार की सुबह हलसी पुलिस के द्वारा प्रखंड के नोनगढ़ गांव के पास किऊल नदी से बालू उठाव कर जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर जब्त किये जाने के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा.

वहीं बालू लदा ट्रैक्टर जब्त होने के तत्काल बाद बालू माफिया सक्रिय हो उठा और घटनास्थल पहुंच पुलिस के समक्ष ट्रैक्टर छुड़वाने का प्रयास किया. इस दौरान छापेमारी करने गयी पुलिस ने जब जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने से इनकार किया, तो बालू माफियाओं व पुलिस के बीच नोक-झोंक
होने लगी.
इस दौरान ग्रामीणों के जुटने पर बालू माफियाओं ने किनारा कर लिया और पुलिस जब्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी. हालांकि हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि अवर निरीक्षक सुदर्शन यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर जब्त किया गया है. हालांकि उन्होंने बालू माफियाओं या ग्रामीणों से नोक-झोंक की बात से इनकार किया़
दो दिन पहले अवैध उत्खनन रोकने गयी पुलिस का रास्ता रोक, वाहन को किया क्षतिग्रस्त
किऊल नदी से बालू उठाव दो वर्षों से वैधानिक तौर पर बंद है. लेकिन बालू माफियाओं द्वारा लगातार किऊल नदी से बालू का उठाव कर इससे मोटी कमाई की जा रही और सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसी में जब पुलिस का शिकंजा बालू माफियाओं पर कसता है तो पुलिस के साथ उनका टकराव हो जाता है. शुक्रवार को भी नोनगढ़ गांव के पास बालू माफियाओं ने पुलिस को चुनौती दी थी. पहले हरवे हथियार के साथ अवैध उत्खनन
लखीसराय : बालू माफियाओं…
को रोकने के लिए गयी पुलिस का रास्ता रोका और बाद में पुलिस गाड़ी को ही क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिस मामले में हलसी थाना के अवर निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के बयान पर हलसी थाना में 18 को नामजद बनाते हुए 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था़ सोमवार को पुन: जब पुलिस बालू उत्खनन व उसके तस्करी पर रोक लगाने पहुंची तो बालू माफिया पुन: सक्रिय हो उठे लेकिन ग्रामीणों अधिक संख्या में पहुंचने पर बालू माफियाओं ने घटनास्थल से निकलने में ही भलाई समझी.
हलसी पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त चालक फरार
बालू माफियाओं के साथ पुलिस
के द्वारा जब्त ट्रैक्टर छुड़वाने को ले हुआ विवाद
दो दिन पूर्व भी बालू माफियाओं के साथ पुलिस की हुई थी भिड़ंत, पुलिस गाड़ी को किया था क्षतिग्रस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >