पारिवारिक कलह में युवक ने खाया जहर

लखीसराय : शनिवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मोहन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मोती सिंह ने पारिवारिक कलह में आकर जहर खा लिया़ परिजनों मोती के जहर खाने की जानकारी होते ही उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर […]

लखीसराय : शनिवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी मोहन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मोती सिंह ने पारिवारिक कलह में आकर जहर खा लिया़ परिजनों मोती के जहर खाने की जानकारी होते ही उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया़

घटना को लेकर आसपास के लोगों में चर्चाओं के अनुसार मोती अपने पिता से जमीन का बंटवारा करने को लेकर लगातार विवाद कर रहा था़ पिता द्वारा इससे इनकार करने पर उसने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की़ इधर, घटना से आहत पिता मोहन सिंह ने कहा कि उनका बेटा ठीक हो जाय वे उसके ठीक होते ही उसकी मरजी के अनुसार बंटवारा कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >