पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

घटना के बाद बच्ची का सदर अस्पताल में किया जा रहा इलाज परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार लखीसराय : शनिवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र व नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 स्थित चरोखरा गांव में शौच के लिए जा रही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ […]

घटना के बाद बच्ची का सदर अस्पताल में किया जा रहा इलाज

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार
लखीसराय : शनिवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र व नगर परिषद के वार्ड संख्या 18 स्थित चरोखरा गांव में शौच के लिए जा रही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची व बच्ची के साथ गये एक छोटे भाई के चिल्लाने पर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी बच्ची को छोड़ भाग खड़ा हुआ़ घटना के बाद पहले परिजन बच्ची को लेकर ग्रामीण चिकित्सक के पास गये,
बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था़ जिसे देखते हुए चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी़ सदर अस्पताल पुलिस को सूचना देने की सलाह के बाद परिजनों ने रात में टाउन थाना पहुंच मामले की सारी जानकारी टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन को दी़ जिसके बाद थानाध्यक्ष स्वयं परिजन के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तथा चिकित्सकों से समुचित इलाज करने की बात कही. वहीं परिजनों के बताये अनुसार आरोपी के घर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया़
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चरोखरा गांव एक पांच वर्षीय बच्ची अपने चार वर्षीय फुफेरे भाई के साथ शनिवार की देर शाम खेत में शौच करने जा रही थी़ इसी दौरान पास के एक गाय के बथान में पहले से छुपा गांव के ही स्व विष्णु केवट के 40 वर्षीय पुत्र नरेश केवट ने पीड़िता को खींच उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बीच पीड़िता के छोटे भाई द्वारा शोर मचाने पर परिजन के पहुंचने से पहले ही आरोपी नरेश केवट पीड़िता को छोड़ भाग खड़ा हुआ़ जहां परिजनों ने घायलावस्था में पीड़िता को लेकर पहले ग्रामीण चिकित्सक तथा बाद में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे़
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी नरेश केवट को शनिवार की देर रात में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है़ पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है़ मामले में पीड़िता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >