गिरती शिक्षा व्यवस्था के विरोध में दिया धरना

लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर रालोसपा जिला इकाई द्वारा शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में धरना दिया. धरना कार्यक्रम में आये रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र नहीं राज्य सरकार […]

लखीसराय : समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर रालोसपा जिला इकाई द्वारा शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में धरना दिया. धरना कार्यक्रम में आये रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र नहीं राज्य सरकार फेल हुई है.

इंटर परीक्षा परिणाम से देश भर में बिहार राज्य की बदनामी हो रही है. प्राय: सभी विशिष्ट परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन कर रहे राज्य के छात्र-छात्राओं को कुव्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है. समय के साथ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर इंटर परीक्षा के कॉपी को पुर्नमूल्यांकन कर रिजल्ट में सुधार नहीं लाया गया तो रालोसपा सड़क से सदन तक आंदोलन करने पर बाध्य होगी. जिसकी सारी जिम्मेवारी राज्य सरकार की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >