लखीसराय/पिपरिया : शुक्रवार की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के बसौनी पिपरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये़ घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया़ जहां कवैया पुलिस दोनों पक्षों से बयान लिया़ घायलों में एक पक्ष से अशोक भगत की पत्नी तानो देवी, गेनौरी महतो की पत्नी सुनैना देवी, जगदंबी महतो की पत्नी कौशल्या देवी तथा स्व सीताराम भगत के पुत्र जगदंबी भगत हैं तो दूसरे पक्ष से स्व मोहन भगत के पुत्र रामबालक भगत, रामबालक भगत के पुत्र करण कुमार तथा बहादुर भगत के पुत्र लालमुनी कुमार शामिल हैं.
मारपीट में 17 घायल विवाद. अलग-अलग जगहों पर घटना
लखीसराय/पिपरिया : शुक्रवार की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के बसौनी पिपरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये़ घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया़ जहां कवैया पुलिस दोनों पक्षों से बयान लिया़ […]

शनिवार को सदर अस्पताल में इलाजरत एक पक्ष के जगदंबी भगत ने बताया कि गुरुवार को उनके यहां पुत्री की शादी थी़ उसकी विदाई के बाद करण कुमार, लालमुनी कुमार, विरन कुमार तथा चंदन कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर उनलोगों के साथ मारपीट किया़ उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष उपरोक्त लोगों द्वारा फोन पर उनकी बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता रहा था, जिसको लेकर उनलोगों ने पिपरिया थाना में आवेदन दिया था़ जिसको लेकर वे लोग उनलोगों के साथ खुन्नस पाले हुए हैं.
उनकी बेटी की विदाई के बाद वे लोग मारपीट करने लगे़ इधर, दूसरे पक्ष के रामबालक भगत ने बताया कि वे लोग अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान विरोधी पक्ष से बिहारी भगत, अरुण भगत, योगी भगत तथा बुधो भगत आदि ने मिल कर उनलोगों के साथ मारपीट की़ श्री भगत ने बताया कि उनके एक पुत्र विरन कुमार मारपीट की घटना के बाद से गायब है. उनलोगों को आशंका है कि विरोधी पक्ष के लोग उनके बेटे को बंधक बनाये हुए हैं. दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के दौरान गोली चलाने की भी बातें कही जा रही है़
इधर, इस संबंध में पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर ही है़ वहीं कवैया थाना से घायलों का फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.