सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के 16 वर्षीय छात्र हिमांशु ने सीबीएसइ बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दी थी. रिजल्ट खराब होने की आशंका से उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी.
लखीसराय : सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव से विगत तीन जनू की सुबह से लापता अरुण कुमार उर्फ रामगुलाम सिंह के 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार को शुक्रवार की सुबह एसटीएफ की मदद से जिला पुलिस की स्पेशल गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद सकुशल बरामद कर लिया है़ इस संबंध में शुक्रवार की शाम एसपी अशोक कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि लापता युवक हिमांशु ने सीबीएससी दशम बोर्ड के रिजल्ट के खराब होने की आशंका को देखते हुए स्वयं घर से भाग निकला था़ इस संबंध में हिमांशु के पिता द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में दिनांक चार जून को अपने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़ एसपी ने बताया कि इस दौरान हिमांशु एक मोबाइल नंबर 8298931879 से एसएमएस के माध्यम से अपने घर वालों को बरगला भी रहा था़
कांड दर्ज होने के बाद 5 जून को एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष लखीसराय राजेश रंजन, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा एवं कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को सम्मलित किया गया तथा इस कांड का सफल उद्भेन एवं अपहृत की बरामदगी के लिए एसटीएफ का सहयोग लेते हुए वैज्ञानिक तकनीक के आधार पर गठित विशेष टीम के सदस्यों द्वारा के अपहृत हिमांशु कुमार को शुक्रवार की सुबह पटना-गया रेलखंड के महुली हाल्ट से सकुशल बरामद किया गया़ एसपी ने बताया कि हिमांशु महुली हॉल्ट के पास ही एकलव्य स्कूल से सीबीएसइ दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी़
