कार से 50 बोतल शराब बरामद

बड़हिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से 50 बोतल विदेशी शराब एक कार से बरामद की गयी. वहीं एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को प्रतापपुर ठाकुरबाड़ी के पास कार संख्या डब्ल्यूबी 38बी 6454 में शराब की बोतल उतारते वक्त […]

बड़हिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से 50 बोतल विदेशी शराब एक कार से बरामद की गयी. वहीं एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को प्रतापपुर ठाकुरबाड़ी के पास कार संख्या डब्ल्यूबी 38बी 6454 में शराब की बोतल उतारते वक्त पुलिस बल ने छापेमारी कर प्रतापपुर ग्रामवासी टिंकु पासवान को 50 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. शराब, कार व टिंकु पासवान को बड़हिया थाना लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >