Ladies Gang: ज्वेलर के दुकान में ग्राहक बनकर आयीं महिलाएं, बातों-बातों में उड़ाये 2.5 लाख के गहने

Ladies Gang का आतंक गोपालगंज में बढ़ता जा रहा है. जिले में ग्राहक बन कर महिला लूटेरों का गैंग सक्रिय हो उठा है. नगर थाना के गेट पर स्थित महिमा ज्वेलर्स में ग्राहक की वेश में आयी तीन महिलाओं ने दुकानदार को अपने प्यारी बातों में उलझाकर 2.5 लाख रुपये की जेवर पल भर में उड़ा कर रफूचक्कर हो गयी.

Ladies Gang का आतंक गोपालगंज में बढ़ता जा रहा है. छठ महापर्व को लेकर शहर में महाजाम की स्थिति है. पर्व के इस मौके पर ग्राहक बन कर महिला लूटेरों का गैंग सक्रिय हो उठा है. नगर थाना के गेट पर स्थित महिमा ज्वेलर्स में ग्राहक की वेश में आयी तीन महिलाओं ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर 2.5 लाख रुपये की जेवर पल भर में उड़ा कर रफूचक्कर हो गयी. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है. घटना को लेकर नगर थाने में लिखित तहरीर दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दुकानदार ने की लिखित शिकायत की

बता दें कि छठ पूजा को लेकर ग्राहकों के भीड़ में महिलाएं ज्वेलरी की दुकान पर पहुंची. ज्वेलरी पसंद करने के लिए देखने के क्रम में 2.5 लाख का कान का झूमका का गुच्छे को शो केस से निकाल कर छुपा कर निकल गयी. बाद में दुकानदार की नजर पड़ी तब तक महिलाएं भूमिगत हो चुकी थी. ज्वेलरी के मालिक किशोरी प्रसाद के द्वारा नगर थाने में लिखित तहरीर दी गयी है. नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मामले में सीसीटीवी की फुटेज के अधार पर पहचान कर महिला चोरों की तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस ने दुकानदारों से भी ऐसे महिला गैंग से शतर्क रहने की अपील की है.

पहले भी कई बार गैंग ने किया हाथ साफ

गौरतलब है कि हाल के दिनों में गोपालगंज में महिलाओं के गैंग के द्वारा चोरी की कई घटनाएं सामने आयी थी. ज्यादातर मामले में महिला चोरी के बारे में पुलिस अभी भी खाली हाथ है. हालांकि इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी के सहारे लीड मिलने की पूरी उम्मीद है. हालांकि मामले पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >