दो बाइक की भीषण टक्कर में युवक घायल

ठाकुरगंज मुख्यपथ पर शुक्रवार की देर रात कलियागंज के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में एक (30) वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है

पहाड़कट्टा किशनगंज – ठाकुरगंज मुख्यपथ पर शुक्रवार की देर रात कलियागंज के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में एक (30) वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक की पहचान पवन कुमार चौधरी निवासी कलियागंज तैयबपुर के रूप में की गयी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. शनिवार को परिजनों ने पूर्णिया के एक अस्पताल में युवक को एडमिट कराया है जहां युवक जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य पथ के कलियागंज चौक के समीप यह सड़क हादसा उस समय हुआ, जब पवन कुमार चौधरी अपनी बाइक से ठाकुरगंज की ओर अपने घर वापस आ रहा था. पीड़ित के पिता नारायण चौधरी ने बताया कि एक हाथ तथा एक पैर फैक्चर हो गया है, फिलहाल इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >