किशनगंज शहर के धर्मगंज स्थित नेहरू शांति पार्क क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात करने वाले एक व्यक्ति को सदर थाना पुलिस ने पकड़ा हैं. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर आम लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मगंज के वार्ड 28 निवासी अनिल कुमार दास को हिरासत में लिया. उसके बाद जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर आरोपित को गिरफ्तार कर किया गया. पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
