मां जानकी स्वस्थ सेवा यात्रा: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

प्रखंड के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा जागरण मंच के बैनर तले मां जानकी स्वस्थ सेवा यात्रा के तहत लगातार नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है

ठाकुरगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा जागरण मंच के बैनर तले मां जानकी स्वस्थ सेवा यात्रा के तहत लगातार नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को बेसरबाटी पंचायत के बुटीझाड़ी गांव एवं चौखुट गांव में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का लाभ उठाया. शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम डॉ सार्थक बजाज, डॉ सुप्रीत सिंह रंधवा, डॉ नवजोत सिंह गुमन, डॉ यदुवेश रणविजय सिंह, डॉ नगदी नयन गोपाल, डॉ रिशव राज ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी. इसके साथ ही करुणा कुमारी, सुल्ताना रजिया एवं प्रांजुल ने भी सहयोग करते हुए मरीजों को दवाइयों का वितरण सुनिश्चित किया. इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की अहम भूमिका रही. जिसमें पप्पू तिवारी (पैक्स चेयरमैन, बेसरबाटी), सुनील सहनी, विकास कुमार, नंदू रजक (वार्ड सदस्य), चरण हासदा (वार्ड सदस्य), वीरेन मुर्मू (वार्ड सदस्य), कमलेश शर्मा, हरेंद्र भगत, अनिक लाल सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, राजाराम सदा सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >