जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व जिलेभर में आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है. जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक 7993 से अधिक है. गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने हेतु धावा दल द्वारा नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है. ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः सात बजे से रात्रि नौ बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल एक शिकायतें प्राप्त हुई हैं. ज़िला प्रशासन ने आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.
एलपीजी गैस की हो समस्या तो 06456-225152 पर करें फोन
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व जिलेभर में आपूर्ति को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं है
