ठाकुरगंज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रखंड इकाई, ठाकुरगंज के तत्वाधान में रविवार को कुशवाहा समाज की सामाजिक चेतना, सम्मान व धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया. बेसरबाटी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डांगीबारी के प्रांगण में यह आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मेहता ने की. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जहां उन्हें फूल-माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता और संगठन की मजबूती को विकास की कुंजी बताया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किशनगंज जिले के कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा, जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस अवसर पर बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से भी समाज के प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता देखने को मिली. खास बात यह रही कि महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को और सशक्त बनाया. आयोजन की सफलता में शंकर मेहता, अनिल मेहता, मिथिलेश कुमार, अभिषेक मेहता, संजय प्रसाद सिंह, भरत कुमार महतो, राम विनोद महतो, हीरालाल महतो, उमेश महतो और सीताराम महतो सहित कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही.
कुशवाहा समाज के सम्मान समारोह में छात्र-छात्रा हुए सम्मानित
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रखंड इकाई, ठाकुरगंज के तत्वाधान में रविवार को कुशवाहा समाज की सामाजिक चेतना, सम्मान व धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया
