महाकाल मंदिर में पांचवे दिन मां स्कंदमाता की हुई पूजा

रुईधासा महाकाल मंदिर में पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में शुक्रवार को माता के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई. साथ ही मां सरस्वती की भी पूजा की गई

किशनगंज रुईधासा महाकाल मंदिर में पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में शुक्रवार को माता के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई. साथ ही मां सरस्वती की भी पूजा की गई. यहां पहले दिन से ही मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. यहां मता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है. संध्या में आरती की गई।पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि वर्ष में चार बार नवरात्र मनाया जाता है. गुप्त नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है, जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करते हैं. उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >