14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत को ले तैयारी शुरू

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

किशनगंज 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. साथ ही, समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर के द्वारा अधिवक्ता संघ एवं जिला अधिवक्ता संघ तथा अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव तथा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव के साथ साथ जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित हुए. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन के संबंध में चर्चा हुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निष्पादन कराने हेतु सुझाव दिया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रिय लोक अदालत में आपने-अपने विभाग से सम्बंधित पक्षकारो की उपस्थिति हेतु नोटिस निर्गत करें साथ ही उक्त लोक अदालत का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >