ठाकुरगंज. खुलेआम बिक रहे नशा के खिलाफ चुरली पंचायत के लोधाबाड़ी गांव की महिलाओं ने रविवार को मोर्चा खोल दिया व रैली निकालकर नशा तस्करों के विरुद्ध आवाज बुलंद की. नशे से दूर रहने की अपील की. मौके पर कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी मौजूद थे. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नशा कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के सौदागर चाहे जो हों, किसी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे. मालूम हो कि बीते सप्ताह सूखे नशे के सेवन से एक युवक की मौत होने के बाद क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि अहमद हुसैन, मुखिया वीरेंद्र पासवान, सरपंच राजीव पासवान, मोहम्मद यासीन, बजरंगी राजभर, राम विनोद गिरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
