महानंदा नदी का जल स्तर बढ़ा

महानंदा नदी का जल स्तर बढ़ा

प्रतिनिधि, पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड अंतर्गत महानंदा नदी का जलस्तर में अचानक शनिवार सुबह से वृद्धि होने लगा है. महानंदा नदी के दियारो में बसने वाले लोगों में जल प्रवेश की चिंता सताने लगी है. सीओ मोहित राज ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा फिलहाल बाढ़ की कोई चिंता नहीं है. इधर निचली महानंदा केंद्रीय जल आयोग तैयबपुर केंद्र के कर्मचारियों के मुताबिक नदी का जलस्तर दोपहर तक 63.80 मिमी अंकित की गई है. महानंदा नदी का जलस्तर शनिवार सुबह से बढ़ना जारी है. बतातें चले की पिछले कई दिनों से पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है. यही कारण है की महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. फिलहाल नदी का पानी किसी भी गांव में प्रवेश नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >