वारियर्स ने टाइटन्स को हराया

वारियर्स ने टाइटन्स को हराया

किशनगंज. किशनगंज प्रीमियर लीग सीजन थ्री के एलिमिनेटर में किशनगंज वारियर्स ने 42 रनों से जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में प्रवेश पा लिया है. जहां रॉयल रेडर्स से उसका क्वालीफाई 2 के लिए मुकाबला होगा. इसमें जीतने वाली टीम की फाइनल में केकेआर से भिड़ंत होगी. इससे पहले शुक्रवार को हुए बड़े मुकाबले में टाइटन्स ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. बैटिंग के लिए उतरे किशनगंज वारियर्स के बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर एक मजबूत शुरुआत की. इसके बाद टीम के 74 और 85 के स्कोर पर दो विकेट भी गिरे किंतु एक छोर पर पृथ्वीराज टिके रहे और अंतिम ओवर में आउट होने से पूर्व टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन्स की टीम पूरे ओवर भी नही खेल पाई और 141 रनों पर टाइटन्स की पारी सिमट गई. ताबड़तोड़ अर्धशतकीय बल्लेबाजी की बदौलत वारियर्स को बड़े स्कोर तक ले जाने वाले पृथ्वीराज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >