पति की प्रताड़ना की शिकार सना रह रही मायके में

शहर के मोतीबाग करबला निवासी सना प्रवीण ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र के खरवाल टोली निवासी अफसर आलम के साथ प्रेम-विवाह किया था

किशनगंज. शहर के मोतीबाग करबला निवासी सना प्रवीण ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र के खरवाल टोली निवासी अफसर आलम के साथ प्रेम-विवाह किया था. वर्ष 2024 में शादी करने के बाद दोनों लहरा चौक स्थित भाड़े के मकान में रहने लगे थे. कुछ दिनों के बाद सना प्रवीण अपने पति के साथ ससुराल चली गई. जहां पति के साथ साथ ससुराल वाले भी उसे दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. गत एक जून को पति और ससुराल वालों ने सना को रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पति ने उसे प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया. घटना के बाद सना ने मायके में शरण ली है. लोकलाज की खातिर कुछ दिनों तक वह चुप रही. लेकिन इंसाफ की मांग लेकर वह महिला थाने पहुंच गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >