डांगीबस्ती में 29 व 30 को उर्स का आयोजन

पोठिया प्रखंड के बुढ़नई पंचायत स्थित मुख्यपथ पर डांगीबस्ती हलिमी मजार शरीफ में दो दिवसीय उर्स का आयोजन होगा

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के बुढ़नई पंचायत स्थित मुख्यपथ पर डांगीबस्ती हलिमी मजार शरीफ में दो दिवसीय उर्स का आयोजन होगा. आगामी 29 व 30 दिसंबर को उर्स का आयोजन किया जाएगा. डांगीबस्ती मजार शरीफ कमिटी के अध्यक्ष मो इकबाल हुसैन एवं सचिव शहवाज आलम व खजांची मो सईदूर रहमान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 72 वां उर्स के लिए मजार परिसर में साफ-सफाई, रंग-रंगाई, सजावट जैसी तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है. दो दिवसीय उर्स में कोलकाता, यूपी, बिहार सहित अन्य स्थानों से तकरीर के लिए डांगीबस्ती में मुस्लिम धर्मगुरु शिरकत करेंगे. हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों का आस्था है की डांगीबस्ती मजार में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मन्नतें मांगते है उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है. मन्नतें पूरी होने की वजह से ही उर्स में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ जुटती है. उर्स में दूर-दराज से विभिन्न प्रकार की दुकानें लेकर व्यापारी पहुंचे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >