ट्रेन में मोबाइल चोरी करनेवाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

ट्रेन में मोबाइल चोरी करनेवाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

किशनगंज. ट्रेनों में मोबाइल व सामान चोरी करने के आरोप में आरपीएफ की घटना को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों को किशनगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए अपराधियों में 22 वर्षीय रबी रॉय और 27 वर्षीय करण पासवान शामिल है. आरपीएफ के अनुसार दोनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. आरपीएफ ने सात मार्च को दोनों को गिरफ्तार किया. आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपितों को एसीजेएम रेलवे कटिहार के न्यायालय में पेश किया जा रहा है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी के द्वारा ट्रेन में सफर कर रहे हैं लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था. दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही थी. इसी क्रम में इन्हें शुक्रवार को पकड़ा गया है. पकड़े गए आरोपितों को कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि ट्रेनों मोबाइल चोरी की भी सूचना मिल रही थ.इसके बाद कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया था. उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >