चोरी की बाइक व मास्टर चाबी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने गुरुवार को एक मेडिकल कॉलेज के पास चोरी की बाइक व मास्टर चाबी के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है

आरोपित के पास से कटर ब्लेड, पेचकश, हथौड़ा व एक मोबाइल बरामद

एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया, बंगाल में बेची जाजी थी बाइक

किशनगंज.

अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने गुरुवार को एक मेडिकल कॉलेज के पास चोरी की बाइक व मास्टर चाबी के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपित शाह इंतजार आलम, रूईया थाना कोचाधामन व कुन्दन सहनी, डेरामारी, कोचाधामन का रहने वाला है. इनके पास से कटर ब्लेड, पेचकश, हथौड़ा, एक मोबाइल बरामद किया गया है. शुक्रवार को किशनगंज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिले में बाइक चोरी की घटना की रोकथाम, कांड के उद्भेदन व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जिला आसूचना इकाई की टीम को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश शाह इंतजार आलम बाइक चोरी के आरोपित के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक अस्पताल के आस पास मंडरा रहा है. सूचना पर डीआइयू टीम व किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के संयुक्त कार्रवाई में एक अस्पताल के नजदीक शाह इंतजार आलम व कुन्दन सहनी को गिरफ्तार किया गया व उसके पास से एक ग्लैमर बाइक, एक राइडर बाइक व बाइक चोरी में प्रयुक्त किया जाने वाला दो मास्टर चाबी बरामद किये गये.

मक्का के खेत मे छिपा कर रखी थी चोरी की बाइक

गिरफ्तार दोनों आरोपितों की निशानदेही पर किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक डेरामारी स्थित मक्का के खेत से बरामद की गयी. मोटरसाइकिल को मक्का के खेत मे छिपा कर रखी गयी थी. गिरफ्तार आरोपी द्वारा किशनगंज जिला के कई थाना क्षेत्र व बंगाल मे एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरी की गयी बाइक को बंगाल के अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को बेचा जाता था. विशेष टीम द्वारा बंगाल पुलिस के सहयोग से चोरी के बाइक की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है.

आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है. बाइक चोरी के अन्य कांडों में संलिप्तता के संबंध में गहरायी से पूछताछ की जा रही है व इस गिरोह से बिहार और बंगाल के कितने बाइक चोरी के आरोपी जुड़े हुए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. शाह इंतजार आलम के विरुद्ध कोचाधामन थाना में दो व किशनगंज सदर थाना में तीन मामले दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >