जिले में एलपीजी पर्याप्त, 06456-225152 पर करें शिकायत

किशनगंज जिले में एलपीजी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है

किशनगंज किशनगंज जिले में एलपीजी की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है. जिले में एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक 9020 से अधिक उपलब्ध है. गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. उपभोक्ता घर से ही बुकिंग कर सकते हैं तथा पूर्व की भांति दो से तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है. कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा धावा दल के माध्यम से नियमित छापामारी की जा रही है एवं सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की गई है. आज की तिथि में 30 छापेमारी की गई है. आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >