यूजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी

सीबीसीएस यूजी (बीए, बीएससी व बीकॉम) के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी

किशनगंज सीबीसीएस यूजी (बीए, बीएससी व बीकॉम) के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी. पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2025–29) की परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. बताया गया कि परीक्षाएं आठ मई से 12 मई तक संचालित होंगी. प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी. प्रमुख विषयों में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत, हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास,भूगोल,अरबी, परसियन,संस्कृत,मैथिली, बांग्ला, गांधी विचार, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान,गणित, वाणिज्य, भूगर्भ शास्त्र, सांख्यिकी, गृह विज्ञान आदि शामिल हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें. परीक्षा नियंत्रक प्रो.डॉ अमर कांत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि व पाली में परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >