बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बाबा साहेब के दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड की चुरली पंचायत के झाला सखुआ बागान इलाके में रविवार को बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर 134वां जयंती पखवारा के तहत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक पवन यादव और कोढ़ा विधायक कविता पासवान मौजूद थी. कार्यक्रम में मंचासीन लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया. समारोह को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि आंबेडकर विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं. जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. समानता, न्याय और सामाजिक सुधारों के लिए वे आजीवन प्रयासरत रहे. कुल मिलाकर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान एवं मानव सेवा को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि केवल जयंती मना लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने लोगों को बाबा साहब के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित हो एवं संघर्ष करो का नारा दिया था लेकिन शिक्षित होने के बाद भी हमलोग संगठित होकर अपना संवैधानिक अधिकार को नहीं ले पा रहे हैं कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह , जिला उपाध्यक्ष शिशिर दास , बिजली प्रसाद सिंह, महामंत्री पंकज साह, जिला प्रवक्ता कौशल किशोर, राजेश गुप्ता, आइटी सेल संयोजक सुबोध माहेश्वरी , संजय उपाध्याय, आनंद सिंह, अनिल महाराज, अमित सिन्हा, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, ललन पोद्दार, बिप्लब कर्मकार, अधिवक्ता केशव यादव, लक्ष्मण झा, राहुल पासवान, सुरीत सरकार, उपेंद्र सिन्हा, ध्रपलाल सिंह , सुनील साहनी, शंकर पासवान, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, नीरज यादव, बबलू यादव , राजेश यादव, रंजीत साहनी थे. वहीं मंच संचालन ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >