हम मिल कर करेंगे बच्चों का विकास विषय पर संगोष्ठी

हम मिल कर करेंगे बच्चों का विकास विषय पर संगोष्ठी

दिघलबैंक. आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, दिघलबैंक में विभागीय निर्देश के आलोक में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास विषय पर अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिसमें नृत्य, संगीत, कविता पाठ और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयीं. बच्चों की प्रतिभा को देखकर अभिभावक और अतिथि अभिभूत दिखे. मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश कुमार मंडल ने पिछले दिन आयोजित स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि मंथन और संकल्प का दिन है. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों का समन्वय बेहद जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों से रोज़ संवाद करें, उनकी पढ़ाई में रुचि लें, मोबाइल का सीमित उपयोग कराएं और उनकी तुलना दूसरों से नहीं बल्कि उनके अपने पिछले प्रदर्शन से करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मविश्वासी, अनुशासित व नैतिक रूप से मजबूत नागरिक बनाना है. कार्यक्रम में तौहीद आलम, ब्रह्मदेव प्रसाद, शुभजित सिन्हा, ममता कुमारी, उमा कुमारी, चम्पा साह, राजेश्वरी कुमारी, उमेश प्रसाद सिंह एवं मो. गुलाम हैदर सहित अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >