पोठिया में निकली तिरंगा यात्रा

पोठिया में निकली तिरंगा यात्रा

पोठिया . तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करना था. देशभक्तों ने कहा कि सेना के तीनों विंग ने जिस बहादुरी से दुश्मन को जवाब दिया, वह गर्व की बात है. उसी पराक्रम के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई. यात्रा का नेतृत्व जिला बिस सूत्री सदस्य और पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय ने किया. उन्होंने कहा कि यह यात्रा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है. यात्रा में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. प्रमुख रूप से भाजपा पोठिया मंडल अध्यक्ष और प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड बिस सूत्री उपाध्यक्ष जलाल कादरी, अब्दुल मालिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभा रानी, राहुल यादव, मुकुल कुमार सिंह, मो. सिराजुद्दीन, समाजसेवी पुरुषोत्तम झा, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह, राजू राम और अब्दुल रहीम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >