ईद पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, जिले में 279 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की तैनाती

सोशल मीडिया में किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचे. एहतियातन थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है

किशनगंज

ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा.सुरक्षा के मद्देनजर जिले के कुल 279 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है. एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा है कि पर्व को लेकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सतर्कता बरतेंगे. माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी है. पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरतेंगे. वैसे स्थल जहां मेले आदि का आयोजन किया जाता है. वहां विशेष निगरानी बरती जानी है सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी. इसके लिए साइबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर निगरानी बरतेगी. किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.एसपी संतोष कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया में किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचे. एहतियातन थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर दी जा सकती है सूचना

ईद पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला आपदा कार्यालय में ज़िला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.जिला नियंत्रण कक्ष का नम्बर भी जारी किया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष का 06456225152 नम्बर जारी किया गया है. पर्व के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर इस नंबर पर किसी प्रकार की जानकारी दी जा सकता है. विधी व्यवस्था के मद्देनजर जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जहां क्षेत्र की मॉनिटरिंग के साथ हर गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम: मेडिको छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

किशनगंज दवा विक्रेता संघ ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: कैल्टेक्स चौक पर शान से लहराया तिरंगा, कारोबारियों ने लिया सेवा का संकल्प

ठाकुरगंज के लोधा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: उत्क्रमित उच्च व मध्य विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

कोचाधामन में 'अभियान बसेरा-2' के तहत 31 भूमिहीन परिवारों को मिला वास भूमि का पर्चा: स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बांटी जमीन की पर्ची

यह भी पढ़ें >