आग लगने से तीन घर जलकर राख

आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. घटना रविवार देर रात की है.

किशनगंज. जिला मुख्यालस से सटे गाछपाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. घटना रविवार देर रात की है. घटना में एक ऑटो,आधा दर्जन मवेशी सहित अन्य कीमती सामन जलकर नष्ट हो गये. गृहस्वामी मो अफसर ने बताया कि देर रात लगभग एक बजे जब उनकी नींद खुली तो चारों तरफ आग ही आग देखा जिसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण उठे और किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो चुका था. सूचना मिलने पर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य आजाद आलम भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आग से लगभग 6 से 7 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है और पीड़ित काफी गरीब परिवार से आते है इसलिए मुआवजा मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >