शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कोचाधामन. मध्य विद्यालय कोचाधामन में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन के प्रति सुदृढ़ करना रहा. साथ ही विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक विकास व शिक्षा में सुधार लाने एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी व पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना था. प्रशिक्षण सत्र के क्रम में साधनसेवी सह शिक्षिका पद्मा भारतीय एवं उत्प्रेरक इफ्तेखार वसी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र नामांकन एवं नियमित उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालयों में स्वच्छता पोषण कार्यक्रम व शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया व अपने अपने विद्यालय में व्यावहारिक रूप से लागू करने का संकल्प लिया. मौके पर संकुल अंतर्गत सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >