बहादुरगंज. बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित मध्य विद्यालय मूरमाला में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया व हजारों का समान लेकर चलते बने. घटना बीते शुक्रवार की देर रात्रि की है. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले विद्यालय के परिसर में प्रवेश किया व फिर स्कूल कार्यालय के कमरे का ताला तोड़ दिया. इस बीच वारदात के क्रम में चोरों को दो मोटर, एक एम्पलीफायर सहित कई समान हाथ लगे जिसे वे लेकर चलते बने. मध्य विद्यालय मूरमाला के हेडमास्टर सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना बहादुरगंज पुलिस में दे दी है. सूचना के साथ बहादुरगंज पुलिस मामले की छानबीन व आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
