विधायक ने पथ निर्माण मंत्री से की सड़कों के चौड़ीकरण की मांग

विधायक ने पथ निर्माण मंत्री से की सड़कों के चौड़ीकरण की मांग

कोचाधामन. विधायक सरवर आलम एआइएमआइएम के अन्य विधायकों के साथ सड़कों के चौड़ीकरण समेत अन्य मुद्दों को लेकर पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल से मिले व ज्ञापन सौंपा है. विधायक आलम ने बताया कि कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में यातायात का दबाव तेजी से बढ़ रहा है. वर्तमान में क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें ग्रामीण कार्य विभाग या अन्य श्रेणी में आने के कारण काफी संकीर्ण है. इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है. दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है. विधायक सरवर आलम ने विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड किशनगंज के ब्लाक चौक भेड़िया डंगी से गाछपाड़ा सड़क कोचाधामन प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी से भाया भवानीगंज कठामठा सड़क व पीपला भाया हिम्मत नगर से अनगढ़ सड़क व बैरागपुर भाया मौधो शाहनगरा सड़क को एमडीआर (मुख्य जिला मार्ग) में शामिल कर उनके चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है. मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह पूर्व मुखिया शाहिद आलम, कमलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अंजार आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >