नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नवोदय के छात्रों ने नशा मुक्ति का दिया संदेश

ये बच्चे वर्तमान तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक रॉल मॉडल हैं.

किशनगंज मोतिहारा स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने अपने आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए के अन्तर्गत सामाजिक जागरण के दायित्व पूरा किया. बच्चों ने मोतिहारा हाट में नुक्कड़ नाटक के द्वारा नशे के सेवन से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया. सामाजिक विज्ञान शिक्षक संजीव कुमार ने नुक्कड़ नाटक के आयोजन के उद्देश्यों पर चर्चा की तथा दर्शकों से अपील की कि बच्चों द्वारा दिए जाने वाले संदेशों को आत्मसात करें और उसपर अमल करें. इस नुक्कड़ में नशे पर गीत के माध्यम से नशा नहीं करने का संदेश दिया. नुक्कड़ में भाग लेने वाले बच्चों में शुमायल, आयन ताज, सोनी यादव, रुद्र, प्रियांशु, हिमांशु, फिजा, जेहारा, उमरा, मेघा, अरीबा, खुशबू, रागिनी, आयशा, उदिता, सम्मिलित हुए. इस अवसर नवोदय विद्यालय प्राचार्य मो मेराज आलम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये बच्चे वर्तमान तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक रॉल मॉडल हैं. उन्होंने कहा कि नशा ना सिर्फ बीमारी लाता है बल्कि समस्त सामाजिक रिश्तों के ताने बाने को तार-तार कर देता है. आज की युवा पीढ़ी स्मैक तथा शराब के कारण हत्या, हिंसा तथा अन्य अपराधों में लिप्त पाए जाते हैं. कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह थे. इस अवसर पर अन्य शिक्षकों में विजय रॉय, विनोद कुमार, सौरव मालिक, खुशबू कुमारी तथा टुंपा शाह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >