किशनगंज शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जन कल्याण आत्म शुद्धि और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए बहादुरगंज प्रखण्ड के मोहम्मद नगर पंचायत के दलबारी गांव में चैत नवरात्र के पावन अवसर पर तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव कार्यक्रम दिव्यता भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ. इसमें 9 कुंडों में गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रज्ञा पुराण कथा संस्कार मुंडन पुंसवन विद्यारंभ संस्कार और दीप महायज्ञ के माध्यम से कार्यक्रम हुआ. सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार किया जाता है. देव् मंच से गायत्री परिजनों को सम्बोधित करते हुए आचार्य राम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय समाज में भाईचारा और धरती पर स्वर्ग जैसी सकारात्मकता लाना है. यह आयोजन नकारात्मकता को दूर करने और जीवन को संस्कारित करने का एक सशक्त माध्यम माना जाता है. क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में आस पास के गांव के भक्तगण महिलाएं पुरुष और युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए. चारों ओर यज्ञ हवन से क्षेत्र में जन जन का महामंत्र गायत्री मंत्र से भक्तिमय वातावरण गूंज उठा. सहायक ट्रस्टी मिक़्क़ी साहा ने कहा कि गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा जिला स्तर पर कई रचनात्मक कार्यक्रम चलाये जाते है. समाज में नशा मुक्ति ब्लड डोनेशन स्वच्छता अभियान नारी शसक्तीकरण योग कई संगठनात्मक कार्यक्रम चलाया जाता है. इस आयोजन में मुख्य रूप से देव् मंच से दिलीप राम, श्रवण कुमार, राम कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, रीता सिन्हा, मधु सिन्हा, नूतन सिन्हा, रूमी सिन्हा, मदन कुमार सिन्हा, प्रत्युष कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा सहित अन्य गायत्री परिजन मौजूद थे.
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चारों ओर यज्ञ हवन से क्षेत्र में जन जन का महामंत्र गायत्री मंत्र से भक्तिमय वातावरण गूंज उठा.
