75 दिनों में कांड निष्पादन का लक्ष्य हरहाल में हो पूरा: एसडीपीओ

ठंड को लेकर चोरी की घटना की आशंका के मद्देनजर थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे

-ठंड में चोरी की घटना न हो इसके लिए सतर्कता अपेक्षित किशनगंज ठंड को लेकर चोरी की घटना की आशंका के मद्देनजर थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे. यह निर्देश शनिवार को एसडीपीओ वन गौतम कुमार अपने कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दे रहे थे. एसडीपीओ ने कहा कि ठंड के समय चोरी की घटना की आशंका रहती है. इसे लेकर क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे. न्यायालय संबधी मामले का निपटारा समय पर करें. जिन थानों में कांड लंबित थे, उनसे एसडीपीओ ने स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादित किये जाने को गंभीरता से लेंगे. 75 दिनों के कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. कुछ थानों में बाइक चोरी के मामले सामने आए है. इस पर अंकुश लगाएं. बाइक चोरी गिरोह को चिन्हित कर कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. बंगाल सीमा समीप होने के कारण नए वर्ष को लेकर शराब तस्करी की आशंका के मद्देनजर चेक पोस्टों में विशेष रूप से सतर्कता बरती जानी है ताकि शराब की खेप को पकड़ा जा सके. क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा गया कि समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि को गंभीरता से ले. क्राइम मीटिंग में सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद, एससीएसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >