THAKURGANJ : बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों से गूंजा शहर

सुबह से ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

ठाकुरगंज (किशनगंज). बड़ा मंगल के पावन अवसर पर ठाकुरगंज स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति का माहौल देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया, सिंदूर अर्पित किया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया. पूरे दिन मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान रहा.

आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

बड़ा मंगल को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है. इसमें विशेष महाआरती, भजन-कीर्तन और भव्य भंडारे का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है. भक्तों के लिए विशेष प्रसाद वितरण और सामूहिक भोज की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

आस्था का विशेष महत्व

धार्मिक मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी गहरी आस्था के कारण हर वर्ष इस अवसर पर ठाकुरगंज के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >