कोहरे का कहर जारी, तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

गुरुवार को दो दिन बाद कोहरे से राहत मिल गई. धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. हालांकि बदला मौसम दिमाग को भी बीमार बना सकता है.

ठाकुरगंज. गुरुवार को दो दिन बाद कोहरे से राहत मिल गई. धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली. हालांकि बदला मौसम दिमाग को भी बीमार बना सकता है. बीते दिन से लगातार कोहरा और ठंडी हवा चल रही थी. ठंड में इजाफा हो गया. कोहरे से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस आ गया था. हालांकि गुरुवार की सुबह जब आंख खुली तो मौसम साफ नजर आया. वक्त पर धूप भी निकल आई. लोगों के ठंड से राहत मिली. चिकित्सकों के मुताबिक बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. सर्दी जुकाम का भी खतरा बढ़ जाता है. शारीरिक के साथ मानसिक बदलाव भी आता है. इसलिए अहतियात बरतने की जरूरत है . हालांकि शाम होते ही ठंडी हवा बहने से लोगों को परेशानी महसूस हुई. दरअसल, जिले में इन दिनों सर्दी का असर देखने को मिल रहा है और सुबह व शाम के बाद ठंड बढ़ जाती है. हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिलती है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का असर और भी ज्यादा बढ़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >