टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर पेयजल संकट, भीषण गर्मी में यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भीषण गर्मी में टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर पेयजल की घोर कमी से यात्रियों को भारी कष्ट उठाना पड़ रहा है। टूटे नल और बंद पड़े पेयजल व्यवस्था के कारण यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। यात्रियों ने तत्काल व्यवस्था की मांग की है।

किशनगंज : टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यहां से सिलीगुड़ी, कटिहार समेत विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं, लेकिन प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है.

लंबे समय से टूटा है पानी का नल

स्थानीय यात्रियों के अनुसार, रेलवे हॉल्ट पर लगा पानी का नल लंबे समय से खराब पड़ा है. इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप है. गर्मी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को उठानी पड़ रही है.

रोज सैकड़ों यात्री करते हैं आवागमन

यात्रियों शिवम पाठक, हसनैन राजा, गोविंदा तिवारी, संतोष यादव, जिगर भारती और टिंकू जिया सहित अन्य लोगों ने बताया कि टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. इसके बावजूद यहां पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त नल की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए और यात्रियों के लिए स्थायी रूप से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जानी चाहिए.

डीआरएम और रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग

यात्रियों ने संबंधित विभाग के डीआरएम और रेल मंत्री से टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर पेयजल की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. साथ ही खराब पड़े नल की मरम्मत और अन्य आवश्यक यात्री सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि यात्रियों को भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >