टेढ़ागाछ पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की बाइक बरामद, एक चोर गिरफ्तार

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है. थाना पुलिस ने विशेष टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. विगत दिनों टेढ़ागाछ बाजार से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी.

थानाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया तथा गुप्तचरों को सक्रिय कर चोरी की बाइक और चोर की तलाश शुरू की गई. बुधवार देर रात्रि थाना क्षेत्र के फुटानी चौक पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की.

इस दौरान चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद बाइक मो तबरेज आलम की बताई जा रही है, जिसकी चोरी को लेकर टेढ़ागाछ थाना में मामला दर्ज कराया गया था.अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >