सुखानी थाना पहुंचे एसपी संतोष कुमार, वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sukhani Police Station Inspection: सुखानी थाना निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने, अभिलेख अद्यतन रखने और साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया.

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:

Sukhani Police Station Inspection: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मंगलवार अपराह्न सुखानी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. थाना पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, थाना सिरिस्ता, बैरक तथा परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अभिलेखों और पंजियों के संधारण पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों एवं पंजियों की समीक्षा की. उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाना सिरिस्ता के कार्यों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा सभी पंजियों का समय पर और सही तरीके से संधारण सुनिश्चित किया जाए.

आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाना में आने वाले फरियादियों और आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों को थाना स्तर पर बेहतर पुलिस सेवा मिलनी चाहिए.

साफ-सफाई और गश्त बढ़ाने के निर्देश

एसपी ने थाना परिसर और बैरक की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा.

लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने को कहा

निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई. एसपी ने अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी प्रक्रियाओं का नियमित पालन आवश्यक है.

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण को लेकर थाना परिसर में दिनभर गतिविधियां तेज रहीं. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे तथा आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं.

किशनगंज की खबरों को पढ़ने के लिये क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >