दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: इजहारूल

कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने पोठिया प्रखंड के मिलिकबस्ती में मृतक हसीबुल हक के परिजनों से मुलाकात की.

किशनगंज.कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने पोठिया प्रखंड के मिलिकबस्ती में मृतक हसीबुल हक के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि हसीबुल की गिरफ्तारी के बाद थाना में उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गयी. इसकी वजह से हसीबुल की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करें और जो भी दोषी पुलिसकर्मी है. उन्होंने कहा कि परिवार वालों को मुआवजा दिया जाए. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मास्टर इनामूल, कांग्रेस पार्टी नेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. मालूम हो कि किशनगंज मंडल कारा के बंदी की रविवार की सुबह भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो मौत हो गई. परिजनों ने थाना में पूछताछ के क्रम में हसीबुल से मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने मामले में दोषीयों पर कार्रवाही की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >