शहीद मनीकंदन पी को एसएसबी अधिकारियों व जवानों ने दी श्रद्धांजलि

एसएसबी 19 वी वाहिनी के शहीद मनीकंदन पी. की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित क श्रद्धांजलि दी गई.

ठाकुरगंज . एसएसबी 19 वी वाहिनी के शहीद मनीकंदन पी. की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित क श्रद्धांजलि दी गई| इस दौरान कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा के द्वारा शहीद मनीकंदन पीके के तैलचित्र पर पुष्पांजलि दी गयी. उसके बाद सम्मान ���ार्ड के द्वारा शोक शस्त्र करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने दो मिनट का मौन धारण किया. बताते चले बल संख्या 140320461 शहीद आरक्षी मणिकंदन पी. 05 जनू 2020 को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा भारत- नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पीलर संख्या 123/1 वाह्य सीमा चौकी सिंघीमारी के समीप क्षेत्र में किये गए तस्कर विरोधी अभियान के दौरान तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में अपनी जान की परवाह किए बिना, वीरता का प्रदर्शन करते हुए, तस्करों को भागने पर मजबूर कर दिया एवं अपने टीम के सदस्यों की जान बचाई. इस मुठभेड़ में वीर शहीद आरक्षी मणिकंदन पी को सिर में गंभीर चोट लगी एवं वे वीरगति को प्राप्त हो गए. इस मौके पर उप कमांडेंट रविकान्त द्विवेदी, उप कमांडेंट ऍम ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत बहादुर जेगवार, सहित बल के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >