इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बढ़ी चौकसी

इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बढ़ी चौकसी

दिघलबैंक. भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बाद एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी हैं. सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी व असमाजिक तत्वों की रोकथाम को लेकर पुलिस व एसएसबी प्रशासन पूरी अलर्ट पर है. खासकर भारत नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं असामाजिक तत्व की रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस एवं सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवान व नेपाली एपीएफ़ संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे हैं. रविवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी मुख्यालय पलसा के अधिकारी व जवानों ने नेपाल के कुंजीबाड़ी एपीएफ के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की. एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. एपीएफ व एसएसबी जवानों ने संयुक्त पेट्रोलिंग किया. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का आभास भी कराया गया. डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कोई ऐसी बात जो माहौल बिगाड़ सकती है तो उन बातों पर संयम रखें. प्रशासन की मदद करें. पेट्रोलिंग में एपीएफ व एसएसबी के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >